महाराष्ट्र : देश में कोरोना वायरस अब पूरी तरह से बेकाबू हो गया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब देश में सिर्फ 24 घंटों के अंदर कोरोना वायरस के 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 2,00,739 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,40,74,564 पहुंच गई है।
इस दौरान संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1038 रही। अब तक इस महामारी के कारण 1,73,123 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केस बढ़कर 14,71,877 हो गए हैं। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। हालत यह है कि लोगों को इलाज के लिए सही से बेड नहीं मिल रहे हैं। आक्सीजन की भी भारी कमी बताई जा रही है।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, कुल 1,40,74,564 संक्रमितों में से 1,24,29,564 लोग अबतक रिकवर हुए हैं। फिर भी एक्टिव मामलों की संख्या 14,71,877 हो गई है। बीतें 24 घंटों में 93,528 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं। कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है।
इससे बचाव के लिए टीकाकरण का काम भी जोरशोर से चल रहा है। अब तक देश में कुल 11,44,93,238 लोगों को टीका दिया जा चुका है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, 14 अप्रैल तक कुल 26,20,03,415 सैंपल टेस्ट हुए हैं। जबकि सिर्फ 14 अप्रैल बुधवार को 13,84,549 सैंपल टेस्ट हुए हैं।





Users Today : 49
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 435
Users Last 30 days : 912
Users This Month : 396
Users This Year : 9346
Total Users : 70553
Views Today : 58
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 1183
Views This Month : 542
Views This Year : 10579
Total views : 106602
Who's Online : 0


