Home Maharashtra 6 नवंबर से माथेरान के लिए टॉय ट्रेन सेवा दोबारा शुरू

6 नवंबर से माथेरान के लिए टॉय ट्रेन सेवा दोबारा शुरू

33
0

मुंबई : माथेरान की पहाड़ियों में घूमने जाने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। मध्य रेलवे ने 6 नवंबर से माथेरान के लिए दोबारा टॉय ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। मानसून के दौरान बारिश और भूस्खलन की संभावना के चलते हर साल मानसून के दौरान माथेरान टॉय ट्रेन सेवा रद्द रहती है। टॉय ट्रेन के दोबारा चलने से यात्रियों के पर माथेरान तक पहुंचने के लिए एक और विकल्प उपलब्ध होगा। ट्रेन सेवा के बंद होने से पर्यटक सड़क मार्ग से माथेरान तक पहुंचते थे।
हर मॉनसून के दौरान इस टॉय ट्रेन रूट का एक हिस्सा बंद हो जाता है, क्योंकि पानी के प्रवाह के कारण इस पहाड़ी ट्रेन कॉरिडोर पर मिट्टी का कटाव होता है। अब पहली बार रेलवे ने उन स्थानों की पहचान की है, जहां पानी के चैनल और बांध बनाए जाएंगे। ये काम 21 किलोमीटर लंबे पहाड़ी मार्ग पर महत्वपूर्ण स्थानों पर किया जाएगा। पटरियों पर जमा मिट्टी को साफ करने का काम पहले ही शुरू हो चुका है, क्योंकि टॉय ट्रेन सेवाएं 15 अक्टूबर के बाद खुलने की उम्मीद है।