मुंबई. पवार फैमिली के लिए बारामती सीट काफी मायने रखती है। पिछले कई दशकों से बारामती लोकसभा सीट पर एनसीपी का कब्जा रहा है। इस क्षेत्र में शरद पवार और अजित पवार, दोनों नेताओं के समर्थक मौजूद हैं। इस बार बारामती विधानसभा क्षेत्र से चाचा अजित पवार के खिलाफ भतीजे युगेंद्र पवार ने मोर्चा खोल दिया है। अजित पवार के खिलाफ एनसीपी (शरद गुट) की ओर से युगेंद्र पवार चुनाव लड़ेंगे।
वहीं, पहली बार मनसे चीफ राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित को माहिम से चुनाव में उतारा है। इस सीट पर महाविकास अघाड़ी दल की ओर से महेश सावंत को उम्मीदवार बनाया गया है। इस विधानसभा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होना था, लेकिन अब ऐसी जानकारी आई है कि वह महायुति गठबंधन, इस सीट से अपना प्रत्याशी वापस ले सकती है।
विधानसभा सीट पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को टिकट दिया था।
वरली सीट
शिवसेना (शिंदे गुट) के राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवरा आगामी विधानसभा चुनाव मुंबई के वरली से लड़ेंगे। इस सीट पर उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार आदित्य ठाकरे से होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मिलिंद को शिवसेना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।
शिवसेना ने रविवार को 20 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस ने भी रविवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद इस साल लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना में शामिल हुए और बाद में राज्यसभा के लिए चुने गए। मिलिंद के मैदान में उतरने से वरली में इस बार रोचक मुकाबला हो सकता है।
अणुशक्ति नगर सीट
समजावदी पार्टी नेता और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद एनसीपी (शरद पवार गुट) में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने एनसीपी (शरद पवार गुट) की ओर से सना मलिक के खिलाफ अणुशक्ति नगर सीट से मैदान में उतारा गया है।
टिकट मिलने पर फहाद ने कहा, “राकांपा (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार भी एक समाजवादी नेता हैं और मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने (समाजवादी पार्टी के मुखिया) अखिलेश यादव से कहा कि वे मुझे राकांपा (शरदचंद्र पवार) का उम्मीदवार बनाना चाहते हैं।”





Users Today : 32
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 375
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 322
Users This Year : 9272
Total Users : 70479
Views Today : 40
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 516
Views Last 30 days : 1120
Views This Month : 443
Views This Year : 10480
Total views : 106503
Who's Online : 0


