मुंबई। कोरोना पर अंकुश लगने के बाद मनपा के विकास कार्यो को पूरा करने में तेजी आई है। मनपा के 32 पुलों के रंग रोगन का काम मनपा के निश्चित दर से ठेकेदारों ने 45 प्रतिशत कम दर में ठेका भरा है। यह समझ से परे है कि ठेकेदार मनपा पर मेहरबान क्यों हैं। टेंडर के मामले में मनपा का गणित फिर गलत साबित हुआ है।
बता दें कि मनपा ने मुंबई में बने पुलो का रंग रोगन करने का अनुमानित खर्च 8 करोड़ 72 लाख रुपया रखा था। मनपा द्वारा पुलों के रंग रोगन को लेकर निकाली गई निविदा पर ठेकेदारों ने 4 करोड़ 76 लाख का ठेका भरा। मनपा के निश्चित दर से लगभग 50 प्रतिशत कम दर में काम करने का निर्णय लिया गया है। यहां यह सवाल खड़ा हो रहा है कि मनपा का हिसाब गड़बड़ा रहा है कि ठेकेदार मनपा पर मेहरबान है। ठेकेदारों ने सभी टैक्स को मिलाकर 6 करोड़ 62 लाख में पुलों का रंग रोगन करने की तैयारी दिखाई है।
कार्य का निरीक्षण करेंगे
ठेकेदार को सभी पुलों का रंग रोगन की जिम्मेदारी देने के पहले एक पुल का रंग रोगन का काम देखने के बाद सभी 32 पुलों का रंग रोगन एवं सौंदर्यीकरण आदि का काम दिया जायेगा। इन 32 पुलों में दक्षिण मुंबई के ब्रिटिश कालीन पुलों सहित दादर में नानालाल मेहता फ्लाईओवर तथा हिंदमाता फ्लाईओवर शामिल हैं। पुलों के नीचे बने गार्डन का अच्छी तरह से बनाना और उसके बाद उसके बाद पुलों को रंगा जाएगा।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


