मुंबई- अंडरवर्ल्ड का एक और नाम सुरेश पुजारी उर्फ़ सतीश पई को फिलीपींस में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, फिलीपींस की तरफ से भारत सरकार को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। अब उसे भारत डिपोर्ट करने की तैयारियां चल रही हैं। खुफ़िया विभाग के सूत्रों ने बताया की अमेरिका की फेडरल बरो ऑफ इंवेस्टिगेशन और डिपार्टमेंट ऑफ ज्यूरीडिक्शन की संयुक्त करवाई में उसे फ़िलीपींस से गिरफ़्तार किया गया है। आप को बता दें, कि सुरेश पुजारी फ़िलीपींस में सतीश पई नाम से लगभग पिछले तीन सालों से रह रहा था। पुजारी पर मुंबई और ठाणे जिले में 18 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं और अबतक मुंबई तथा ठाणे पुलिस ने उसके क़रीब 15 गुर्गों को हिरासत में लिया है।
सुरेश पुजारी इससे पहले डॉन रवि पुजारी के साथ काम करता था। करीब दस साल पहले वह रवि पुजारी से अलग हो गया और खुद का गैंग बना लिया। नवी मुंबई, मुंबई और ठाणे में डांस बार मालिकों को सुरेश पुजारी का गैंग पैसों की उगाही के लिए नियमित फोन करता था। उगाही न देने वालों पर गोलियां चलवाता था। साल, 2018 में उसके शूटरों ने कल्याण-भिवंडी हाईवे पर के.एन. पार्क होटल को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई थीं। इस घटना में, एक गोली रिसेप्शन पर बैठे एक कर्मचारी को लगी भी थी। वहीं उल्हासनगर में तीन साल पहले उसने एक केबल व्यवसाई की हत्या करवा दी। उल्हासनगर और कल्याण में उसने कई नामचीन लोगों तथा बिजनेसमैनों को प्रोटेक्शन मनी देने के लिए धमकी भरा फोन कर चुका है। क़रीब 48 साल का सुरेश पुजारी साल 2007 से भारत से बाहर है और मुंबई पुलिस को साल 2020 में जानकारी मिली, कि वो फ़िलहाल फ़िलीपींस में छिपा बैठा है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


