ठाणे, ठाणे के कासारवडवली इलाके में २६ वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में शिकायतकर्ता की एक आरोपी से दोस्ती थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। मामले में फरार आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, ठगी, मारपीट के आरोप में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में शिकायतकर्ता एक बार में वेटर के तौर पर काम करती है। पीड़िता ने बताया कि बार में ही उसकी पहचान आरोपी से हुई। उसके साथ नजदीकी बढ़ी और आरोपी ने शादी का वादा किया। इसके बाद लड़के ने पीड़िता से घर खरीदने के नाम पर ७ लाख ५५ हजार रुपए और सोने के गहने ले लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में यह क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उसे कई होटलों में ले गया और उनके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
आरोपी ने उसे अपने तीन दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। यही नहीं काशी-मीरा इलाके में एक कार में भी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक फरवरी २०१९ से अगस्त २०२१ तक आरोपी अपने दोस्तों के साथ उसका शोषण करता रहा और आखिरकार परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


