Home Maharashtra मुंबई :साकी नाका इलाके में गोदाम में लगी भीषण आग, झुग्गी-बस्‍ती तक...

मुंबई :साकी नाका इलाके में गोदाम में लगी भीषण आग, झुग्गी-बस्‍ती तक फैली

87
0

मुंबई : मुंबई के कुर्ला वेस्‍ट में साकी नाका इलाके में स्थित एक गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में सुबह करीब पौने नौ बजे आग लगी, जहां बोरे रखे हुए थे. आग बाद में नजदीकी पूर्वी उपनगर स्थित झुग्गी-बस्ती के कुछ अस्थायी मकानों में भी फैल गई. दमकल विभाग ने इसे दूसरी श्रेणी (भीषण) की आग बताया है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की नौ गाड़ियां, छह जेटी और पानी के दो टैंकर के अलावा एक एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद है.