मुंबई, गोवंडी में एक ३६ वर्षीय युवक ने प्यार मांगा तो उसे मौत मिली। उसने इस प्यार की मांग एक किन्नर से की थी। युवक किन्नर के साथ सेक्स करना चाहता था। शिवाजी नगर पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुहेल अहमद के रूप में हुई है। इस मामले में ६ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से एक नाबालिग है। घटना गुरुवार रात करीब ३ से ४ बजे के बीच की बताई जा रही है।
गुरुवार रात करीब १ बजे के आसपास युवक सुहेल अपने दोस्त के साथ गोवंडी के बैगनवाड़ी इलाके में शराब पी रहा था। इस बीच सुहेल के दोस्त ने अपनी एक परिचित महिला को फोन कर बुला लिया। महिला एक १९ वर्षीया किन्नर के साथ वहां पहुंची। सुहेल, किन्नर के करीब जाकर उससे बातें करने लगा और उसका मोबाइल नंबर मांगा। किन्नर ने अपना मोबाइल नंबर सुहेल को दे दिया। कुछ देर बाद महिला किन्नर के साथ वहां से चली गई। किन्नर को वहां से जाता देख सुहेल को अच्छा नहीं लगा और उसने उसे कुछ देर बाद फोन किया। फोन पर सुहेल ने किन्नर से अश्लील भाषा में बातचीत करनी शुरू कर दी और उसके साथ सेक्स की इच्छा प्रकट की। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। रात ३ बजकर १० मिनट के आसपास महिला अपने पति, बेटी, बेटा, दोस्त और किन्नर के साथ उसी इलाके में पहुंची जहां वह दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद फोन पर गाली-गलौज को लेकर किन्नर और महिला के साथ सुहेल की बहस हो गई। इसके बाद महिला सहित उसके साथ आए लोगों ने सुहेल के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सुहेल बेसुध अवस्था में गिर पड़ा। पुलिस उसे राजावाड़ी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस उपायुक्त कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन व शिवाजी नगर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर गायके के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक इकबाल शिकलगार और उनकी टीम ने महिला और किन्नर सहित ६ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का दोस्त फरार है। घटना की जांच जारी है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 1


