मुंबई, पिछले साल आए ‘निसर्ग’ चक्रवाती तूफान में दी गई आर्थिक सहायता की तरह इस वर्ष के ‘तौकते’ तूफान से प्रभावित हुए लोगों को भी नुकसान भरपाई दी जाएगी। चक्रवाती तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य आपदा प्रबंधन निधि से चार-चार लाख रुपए और मुख्यमंत्री सहायता निधि से अतिरिक्त एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह निर्णय कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए पैâसले के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ से प्रभावित हुए लोगों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मुआवजे से ज्यादा आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। इस मुआवजे का पूरा आर्थिक भार राज्य सरकार वहन करेगी। इस प्राकृतिक आपदा में पूरी तरह अथवा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए (न्यूनतम १५³ नुकसान) कपड़े, छप्पर, बर्तन आदि के नुकसान होने पर प्रति परिवार पांच-पांच हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कच्चे व पक्के मकानों के लिए प्रति परिवार डेढ़ लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। आंशिक रूप से नुकसान (न्यूनतम १५³) पहुंचे कच्चे व पक्के मकानों के लिए प्रति मकान रुपए १५,०००, इसी तरह न्यूनतम २५³ नुकसानवाले घरों को रुपए २५,०००, ५०³ से अधिक नुकसान वाले घरों को रुपए ५०,०००, नष्ट हुए झोपड़ों के लिए पात्र झोपड़ाधारकों को रुपए १५,००० की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बहुवार्षिक फसलों के नुकसान पर प्रति हेक्टेयर ५०,००० रुपए, नारियल के प्रति पेड़ का २५० रुपए, सुपारी के प्रति पेड़ ५० रुपए के हिसाब से २ हेक्टेयर तक नुकसान भरपाई दी जाएगी।




Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


