Home Crime घाटकोपर में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला...

घाटकोपर में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला टेम्पो चालक गिरफ्तार

206
0

मुंबई:-मनोज दुबे

घाटकोपर पुलिस थाने की हद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।जहां एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची से एक टेम्पो चालक ने दुष्कर्म किया है।

घाटकोपर इलाके के टैम्पो चालक सचिन ने सात साल की बच्ची को अकेला देख उसे चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी।
मुंबई पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे के भीतर 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना मंगलवार दोपहर के वक्त हुई थी, जब आरोपी सचिन ने बच्ची को इलाके में अकेला देखकर उसका शोषण किया। आरोपी बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची से बलात्कार किया और बाद में उसे वहीं छोड़ कर भाग गया।
एक व्यक्ति ने जब मासूम लड़की को रोता देखा तो पुलिस नियंत्रण कक्ष को इस बात की जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि पीड़िता मासूम बच्ची डर गई थी और कुछ भी बताने की हालत में नहीं थी।
मासूम बच्ची से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने व्यक्ति की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और जांच की और उसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन के नाम और भी कई मामले में दर्ज हैं फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।