मुंबई: मुसीबत में मुंबई पुलिसकर्मी लोगों के लिए देवदूत बनकर सामने आते हैं। लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले वर्दीधारी पुलिस की मानवता एक बार फिर देखने को मिली। मंगलवार को दो महिला सिपाहियों ने भांडुप में एक बड़ी त्रासदी को टालने में जहां कामयाब रहीं। वहीं, कुर्ला के जलमग्न टीचर्स कॉलोनी में ऑक्सीजन पर चल रहे 93 वर्षीय एक बुजुर्ग और उनकी 80 वर्षीय पत्नी को ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ट्रैफिक पुलिसकर्मी एचसी कोयंडे, डब्ल्यूपीसी मुंडे और डब्ल्यूपीसी रोकड़े ने साहस और सूझबूझ से काम लेते हुए खंभे में आ रहे बिजली आपूर्ति को बंद करने में कामयाब रही, जिससे कई अन्य लोगों की जान बच गई।
ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से पत्नी बेहद परेशान थीं
कुर्ला की एक इमारत के भूतल पर स्थित घरों में पानी घुस गया था। ऑक्सीजन पर चल रहे 93 वर्षीय एक बुजुर्ग और उनकी 80 वर्षीय पत्नी पानी में थे। पति की ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से पत्नी बेहद परेशान थीं। वह दुविधा में थीं कि क्या करें, तभी खाकी वर्दीधारी फ़रिश्ते मदद के लिए दौड़ पड़े। कुर्ला पुलिस स्टेशन के एसआई प्रशांत चव्हाण, सचिन शेल्डलकर और विजय सूल बुजुर्ग दंपति जॉर्ज के घर कमर भर पानी को चीरते हुए पहुंचे और चादर में दंपति को लिटाकर ऐंबुलेंस तक लाए। फिर, उन्हें भाभा अस्पताल में भर्ती कराए, जहां दोनों की हालत स्थिर है।
जलभराव के कारण घर से नहीं निकल पा रहे थे बुजुर्ग
कुर्ला में टीचर्स कॉलोनी का इलाका भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गया था। यहां इमारतों के आसपास तीन से चार फीट पानी भर गया था और भूतल पर स्थित घरों में भी पानी घुस गया था। कुर्ला पुलिस को पता चला कि यहां एक इमारत के भूतल पर रहने वाले जॉर्ज और उनकी पत्नी को मदद की ज़रूरत है। जॉर्ज ऑक्सीजन पर थे, लेकिन अचानक ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो गई और उनकी तबियत बिगड़ने लगी। जलभराव के कारण उनकी पत्नी घर से बाहर नहीं निकल पा रही थीं, इसलिए पता चला कि दोनों मुश्किल में हैं। कुर्ला पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर प्रशांत चव्हाण, सचिन शेल्डलकर और विजय सूल के साथ पानी में से होते हुए जॉर्ज के घर पहुंचे।
बुजुर्ग को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया
जॉर्ज घर के अंदर बिस्तर पर थे और उनकी पत्नी मदद की कोशिश कर रही थीं। पुलिस ने बिना देर किए स्थानीय नागरिकों की मदद ली। एक चादर और कंबल की मदद से जॉर्ज को उसमें लिटाया गया और कंधों पर उठाकर सुरक्षित घर से बाहर निकाला गया। पानी से बाहर आने के बाद, उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाया गया और फिर एक वाहन से भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी पत्नी को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।





Users Today : 15
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 358
Users Last 30 days : 847
Users This Month : 305
Users This Year : 9255
Total Users : 70462
Views Today : 19
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1099
Views This Month : 422
Views This Year : 10459
Total views : 106482
Who's Online : 6


