Home Crime एक्शन में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग २ करोड़ की शराब जब्त

एक्शन में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग २ करोड़ की शराब जब्त

203
0

मुंबई, यह तो सभी जानते हैं कि शराब पीना सेहत के लिए खराब होता है। पर लत है कि मानता नहीं। संचारबंदी में शराब की डिमांड अधिक बढ़ गई है। यही वजह है कि तस्कर गैर कानूनी तरीके से शराब को राज्य में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में नशे की खेप पहुंचाने वालों पर राज्य उत्पादन शुल्क विभाग कड़ी नजर बनाए हुए है। विभाग ने हाल ही में सायन-पनवेल हाइवे पर एक ट्रक की तलाशी ली, जिसमें से विदेशी शराब के ६२५ बॉक्स बरामद किए गए है। जब्त किए गए शराब की कीमत ६७ लाख, ५७ हजार, ७४० रुपए बताई जा रही है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की पिछले ६ दिनों में यह तीसरी कार्रवाई है, जिसमें २ करोड़ से अधिक की विदेशी शराब जब्त किया गया है। बता दें कि इसके पहले राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने गोवा से मुंबई आ रहे एक ट्रक को जब्त कर तलाशी ली, जिसके बाद उसमें से ५६ लाख रुपए से अधिक व्हिस्की और अन्य विभिन्न प्रकार की शराब उन्होंने बरामद की। वहीं एक और ट्रक को २० मई को जब्त किया गया। तलाशी में ट्रक में से ५७५ विदेशी शराब के बॉक्स को जब्त किया गया। राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की तरफ से बताया गया कि अगर जनता को अवैध शराब के बारे में जानकारी मिलती है तो वह १८००८३३३३३३ टोल प्रâी नंबर पर संपर्क करे। इसके अलावा ८४२२००११३३ इस नंबर पर व्हॉट्सऐप भी किया जा सकता है। राज्य उत्पादन शुल्क के आयुक्त कांतिलाल उमाप के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
इस मामले में जांच टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। अब उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस कार्रवाई में ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल चैलेंजर्स, अरोबेला वोडका, इम्पिरियल ब्लू व्हिस्की आदि ब्रांड की ७५० मिली के ५२५ बॉक्स और बडवायजर बीयर के आधा लीटर वजन वाले टीन के १०० बॉक्स जप्त किए गए हैं। कोकण विभाग के उपयुक्त सुनील चौहान के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले भी इसी टीम ने इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया था।