मुंबई। एस आर ए और म्हाडा प्राधिकरण द्वारा मुंबई में बड़े पैमाने पर विकास किया जा रहा है। एस आर ए परियोजना पूरा होने से रहीवासियों को झोपड़ पट्टी से निकलकर अच्छे घर मिलते है वही मूलभूत सुविधाएं भी सहजता से मिलने लगी है।मुंबई में हुए एस आर ए और म्हाडा द्वारा विकास कार्यों से मूलभूत सुविधा के लिए रखे आरक्षण का भी फायदा जनता को मिल रहा है।इसी के चलते मुंबई मनपा को 65 स्कूल मिले है जो कि आरक्षण में बने है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में झोपड़ पट्टियों का एस आर ए के तहत 33 / 10 के नियमनुसार विकास किया जा रहा है जबकि पुरानी इमारतों का पुनर्विकास महाड़ा के द्वारा 33/7 के तहत किया जा रहा है।झोपड़ पट्टियों और पुरानी इमारतों का विकास करते समय उस स्थान पर लोगो को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रखे गए आरक्षण का फायदा भी लोगो को मिलता है ।मनपा को भी इसी पुनर्विकास के तहत किए गए विकास कार्यों के चलते 65 स्थानों पर स्कूल प्राप्त हुए है। मनपा प्रशासन विकासको से मिले इन स्कूलों में जल्द स्कूल शुरू करने का निर्णय लिया है इस तरह की जानकारी मनपा सह आयुक्त अजीत कुंभार ने दी। मनपा प्रशासन इसके पहले इसी तरह मिले 8 स्कूलों में मनपा स्कूल शुरू कर चुकी है। मनपा प्रशासन को स्कूल के लिए मिली कुल 65 इमारतों में 18 मुंबई के शहरी भाग में है जबकि 26 पूर्व उपनगर और 21 पश्चिम उपनगर में है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


