मुंबई : शिवसेना (यूटीबी) प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे के शिवाजी पार्क स्थित घर पहुंचे। दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक गठबंधन और सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों गठबंधन में अभी भी कुछ सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। उधर, शिवसेना यूटीबी में आदित्य ठाकरे की करीबी मानी जाने वाली और पार्टी की उपनेता शीतल देवरुखकर-शेठ ने पार्टी से इ्स्तीफा दे दिया है। साथ ही उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने की खबरे हैं। शीतल शिवसेना यूटीबी की युवा सेना की कोर कमेटी की मेंबर भी थीं।
राज्य के मुंबई, पुणे समेत 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान होगा। 16 जनवरी को रिजल्ट आएगा। उम्मीदवारी वापस लेने की शुक्रवार को आखिरी तारीख है।
24 दिसंबर को उद्धव और राज ठाकरे ने मुंबई में जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसमें नगर निगम चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया था।
20 साल बाद हुआ है दोनों की पार्टियों में गठबंधन
उद्धव और राज ठाकरे ने 20 साल बाद चुनाव साथ लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले 2005 में राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर मनसे पार्टी बनाई थी। दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। मीडिया से उद्धव ठाकरे ने कहा था कि हमारी सोच एक है अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे। महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 7
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 141
Views This Year : 3456
Total views : 99479
Who's Online : 0


