मुंबई: मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, वाशिम, यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा, गढ़चिरौली जिलों में तूफानी हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी गई है।
बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान मालेगांव और सोलापुर में दर्ज किया गया। मालेगांव में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और सोलापुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अहमदनगर, सोलापुर, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, धाराशिव, लातूर, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, बुलदाना, अकोला, अमरावती, नागपुर, गोंदिया में आज तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, वाशिम, यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा, गढ़चिरौली में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।
उल्लेखनयी है कि मार्च 2024 एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे गर्म रहा। यूरोपीय संघ की जलवायु परिवर्तन निगरानी सेवा ने दावा किया है कि पिछले 10 महीनों में गर्मी ने वैश्विक स्तर पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं। दुनिया ने इस साल सबसे गर्म मार्च का अनुभव किया है। इससे पहले मई से जुलाई के बीच सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जाती थी लेकिन अब मार्च से ही लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


