Home Crime कार डिजाइनर का बेटा गिरफ्तार

कार डिजाइनर का बेटा गिरफ्तार

34
0

मुंबई, शूटिंग के दौरान सितारों के मेकअप व आराम के लिए सुविधाओं से सुसज्ज वैनिटी वैन का प्रयोग किया जाता है। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी ऐसी एक वैनिटी वैन का ऑर्डर दिया था, पर वह उन्हें नहीं मिली। अब इस मामले में पुलिस ने शनिवार को कपिल की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के बेटे बोनिटो छाबड़िया को गिरफ्तार किया है।
कपिल ने गत वर्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि छाबड़िया व अन्य ने उनसे ५.३ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। कपिल के अनुसार उन्होंने २०१७ में छाबड़िया को वैनिटी बस डिजाइन करने के लिए ५ करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया था। मगर २०१९ तक कोई प्रगति नहीं होने के कारण कपिल ने ‘एनसीएलटी’ की शरण ली थी। गत वर्ष छाबड़िया ने कपिल को वैनिटी बस के पार्किंग शुल्क के रूप में १.२० करोड़ रुपए का बिल भेजा था। इसके बाद शर्मा ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान बोनिटो छाबड़िया की भूमिका सामने आई थी। इसलिए उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।