Home Crime गणेशोत्सव के दौरान स्कूलों परीक्षा नहीं!

गणेशोत्सव के दौरान स्कूलों परीक्षा नहीं!

18
0

मुंबई, राज्य में ३१ अगस्त से ९ सितंबर के बीच गणेशोत्सव के दौरान स्कूलों में लिखित और मौखिक परीक्षा नहीं कराई जाए। इस आशय का निर्देश शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संदीप सांगवे ने जारी किया है। बता दें कि पिछले सप्ताह युवासेना सीनेट सदस्यों की ओर से मांग की गई थी कि गणपति में स्कूल और कॉलेज की परीक्षाएं आयोजित न हों। उल्लेखनीय है कि कई कॉन्वेंट स्कूल गणेशोत्सव के दौरान टेस्ट परीक्षा आयोजित करते हैं। चारों ओर उत्सव का माहौल रहता है, जबकि छात्र पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं। वहीं परीक्षाएं उत्सव की खुशी को बिगाड़ देती हैं। इसलिए स्कूलों और कॉलेजों द्वारा गणेशोत्सव से पहले या बाद में परीक्षा आयोजित किए जाने की मांग युवासेना की तरफ से की गई थी। इस मांग पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा उपनिदेशक सांगवे ने गुरुवार को स्कूलों के लिए लिखित निर्देश जारी किया है। ८ सितंबर, २०१५ को जारी शासनादेश के तहत स्कूलों को धार्मिक त्योहारों के दौरान छात्रों को अल्पकालिक अवकाश देने और इस अवधि के दौरान परीक्षा आयोजित नहीं करने का आदेश दिया गया है।