Home Maharashtra 16 सीटों पर ‌BJP और कांग्रेस में सीधा मुकाबला

16 सीटों पर ‌BJP और कांग्रेस में सीधा मुकाबला

16
0

मुंबई: महाराष्ट्र की 48 में से 47 सीटों पर पर मुकाबला सेट हो चुका है। इनमें से सबसे ज्यादा 16 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है, जबकि दूसरे नंबर पर यानी 13 सीटों पर शिवसेना (उद्ध‌व गुट) के उम्मीदवारों का सीधा मुकाबला शिवसेना (शिंदे गुट) से होगा। महाराष्ट्र की 8 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों का एनसीपी (शरद पवार) गुट के उम्मीदवारों से मुकाबला है, जबकि पांच सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों को शिवसेना (उद्ध‌व ठाकरे) गुट से भिड़ना है। एनसीपी (अजित पवार) और एनसीपी (शरद पवार) गुट के उम्मीदवार दो सीटों पर सीधे मुकाबले में आमने-सामने हैं, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) और कांग्रेस के बीच सिर्फ एक सीट पर सीधा मुकाबला है।
पालघर की एकमात्र सीट पर महायुति का उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। पालघर में शिवसेना (उद्ध‌व गुट) भारती कामडी को उम्मीदवार घोषित कर चुका है, उनके मुकाबले के लिए बीजेपी का उम्मीदवार उतारा जाता है या शिवसेना शिंदे का, यह जल्द ही साफ हो जाएगा।
बीजेपी और कांग्रेस की सीधी टक्कर

  1. रामटेक
    शिवसेना (शिंदे गुट): राजू पारवे
    कांग्रेस: श्यामकुमार बर्वे
    वंचित: किशोर गयभिजे