Home Maharashtra २९ अगस्त को नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश करेंगे सत्ता संघर्ष की सुनवाई

२९ अगस्त को नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश करेंगे सत्ता संघर्ष की सुनवाई

75
0

मुंबई, महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष की लड़ाई महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। इस मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन एक बार फिर सुनवाई टल गई। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन्ना आज शुक्रवार २६ अगस्त को सेवानिवृत हो रहे हैं। इसलिए इस मामले की अगली सुनवाई २९ अगस्त को देश के नए मुख्य न्यायाधीश उदय ललित के समक्ष होने की संभावना है। महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष को लेकर शिवसेना और शिंदे समूह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इन सभी याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश रमन्ना की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हो रही थी। मंगलवार को कोर्ट ने इस मामले को पांच सदस्यीय संवैधानिक खंडपीठ के पास भेजने की बात कही थी। साथ ही अदालत की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि केंद्रीय चुनाव आयोग के समक्ष चल रहे मामले को लेकर २५ अगस्त को फैसला लिया जाएगा। इसलिए गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में क्या होगा, इस पर राज्य सहित पूरे देश की निगाहें टिकी हुई थीं।
मुख्य न्यायाधीश रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने महाराष्ट्र के राजनीतिक पेंच के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मौजूद प्रकरण पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ के पास भेजा जाएगा, ऐसा स्पष्ट किया है। लेकिन यह संविधान पीठ कब से बैठेगी? इस संवैधानिक पीठ में कौन-कौन होगा? वे कब काम करना शुरू करेंगे, इसे लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।