मुंबई, पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सीबी यूनिट ने दक्षिण मुंबई के कालाचौकी इलाके में कोरोना की फर्जी रिपोर्ट देनेवाले एक लैब पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यूनिट के मुताबिक यह लैब बिना स्वॉब टेस्ट किए कई दिनों से लोगों को फर्जी कोरोना रिपोर्ट दे रहा था। इस मामले में पुलिस ने लैब को सील कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सीबी यूनिट से जुड़े एक अधिकारी को सूचना मिली थी कि यह लैब पैसे लेकर बिना स्वॉब टेस्ट किए लोगों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दे रहा है।
पता चला है कि यह लैब २,००० रुपए में एक फर्जी निगेटिव रिपोर्ट दे रहा था। अभी तक करीब २५० फर्जी रिपोर्ट वह दे चुका था। कोरोना संक्रमण की इस महामारी में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर खतरा पैदा हो सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सीबी यूनिट से जुड़े एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर इस लैब से बात की और बिना स्वॉब टेस्ट कराए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट देने की मांग की। इसके बाद उक्त लैब ने पैसे लेकर उसे निगेटिव रिपोर्ट दे दी। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि पैसे लेकर ये लैब निगेटिव रिपोर्ट दे रहा है, ईओडब्लू की टीम ने लैब पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान वहां से एक कंप्यूटर, एक मोबाइल फोन, २ प्रिंटर, कोरोना की दो फर्जी रिपोर्ट और नगदी ४० हजार रुपए जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा ४२०, ४६५, ४६७, ४७१ और डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा ५१ के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आगे की जांच के लिए कालाचौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
कोरोना जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा करनेवाला गिरफ्तार

Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0