मुंबई, कोरोना किसी को भी नहीं बख्श रहा है। छोटा-बड़ा, नेता-अभिनेता सभी इसके शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इससे भला माफिया डॉन्स कैसे बच सकते हैं। हाल ही में बिहार के सबसे बड़े डॉन के कोरोना से मरने की खबर आई थी। कल बारी मुंबई के डॉन रहे छोटा राजन की थी। कभी दाऊद और छोटा राजन दोनों का एक ही गैंग था पर मुंबई बम धमाके के बाद दोनों में खटपट हो गई और छोटा राजन बैंकॉक चला गया था और वहां उसने अपना अलग गैंग बना लिया था। २०१५ में उसे वहां से पकड़कर हिंदुस्थान ले आया गया था और तब से वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। कल दोपहर को टीवी चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज चली कि छोटा राजन की कोरोना से मौत हो गई। थोड़ी देर में एम्स के हवाले से दूसरी ब्रेकिंग चली कि छोटा राजन अभी जिंदा है। इस तरह ब्रेकिंग न्यूज के चक्कर में फंसकर रह गई डॉन की जान!
खबरों के अनुसार कोरोना संक्रमित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे वहां गत महीने के आखिरी सप्ताह में भर्ती कराया गया था। उसके मौत की खबर आने के बाद एम्स ने उसके जिंदा होने की बात कहीं। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ‘एम्स’ ने कहा कि छोटा राजन जिंदा है।
बता दें कि इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि छोटा राजन का कोरोना से निधन हो गया है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद ६२ वर्षीय छोटा राजन को २५ अप्रैल को तिहाड़ जेल से एम्स में भर्ती कराया गया था। फिलहाल छोटा राजन के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले चल रहे हैं, जिनमें से लगभग ४ मामलों में उसे कोर्ट से सजा हो चुकी है। छोटा राजन तिहाड़ जेल परिसर की जेल नंबर २ के अति सुरक्षित वॉर्ड में रखा गया था। कोरोना होने के बाद उसे एम्स लाया गया है।
बता दें कि दाऊद और छोटा राजन की दोस्ती-दुश्मनी के किस्से मीडिया की खूब सुर्खियां बनी हैं। दाऊद की हिंदुस्थान विरोधी शक्तियों के साथ मिलने के बाद छोटा राजन उससे अलग हो गया था। इसके बाद बैंकॉक में दाऊद के आदमियों ने छोटा राजन पर हमला भी किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके पेट की एक महत्वपूर्ण आंत को खासा नुकसान पहुंचा था।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


