मुंबई: महाराष्ट्र में हीट वेव की वजह से मराठवाड़ा के सभी जिलों में तापमान बढ़ा हुआ है। औरंगाबाद समेत जालना, परभणी, नांदेड़, लातूर, बीड, उस्मानाबाद, हिंगोली, जिले में तापमान चालीस डिग्री के पार पहुंच गया है। आगामी कुछ दिनों तक इसी प्रकार गर्मी का प्रकोप नागरिकों को झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के आंकलन के मुताबिक तामपान के और भी बढ़ने की आशंका है। मार्च के महीने में भी औरंगाबाद में हीट वेव का प्रकोप देखा गया था। तब सुबह के समय का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा था। अब मार्च के बाद अप्रैल की शुरुआत में भी दोबारा शहर में तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। राजस्थान और गुजरात की तरफ से आने वाली अतिशुष्क हवाओं की वजह से राज्य में हीट वेव का कहर जारी है। आगामी 2 अप्रैल तक इसी प्रकार से गर्मी के प्रकोप से नागरिकों को परेशान होना पड़ सकता है। उसके बाद भी कुछ दिनों तक गर्मी में से राहत मिलने के आसार नहीं है। लिहाजा नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। दोपहर के समय में घर से बाहर निकलने से बचने का आवाहन किया गया है। वहीं किसानों से जानवरों को छांव में बांधने के लिए कहा गया है।
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में गर्मी के प्रकोप की वजह से इस साल पहली मौत की घटना सामने आई है। गुरुवार को जिले के लिंबराज सुकाले(50) नामक किसान की मौत हुई है। खेत से काम करके लौटने के बाद प्यास लगने पर उन्होंने तुरंत पानी पी लिया। जिसके जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि आने वाले 3 दिनों तक मराठवाड़ा में हीट वेव का प्रकोप जारी रहेगा। ऐसे में किसान और अन्य नागरिक धूप में बाहर जाने से बचें और अपनी तबीयत का ध्यान रखें। स्थानीय प्रशासन की तरफ से इस प्रकार का आवाहन किया गया है।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ के अलावा मुंबई शहर में भी आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल मुंबई का अधिकतम तामपान 33 डिग्री सेल्सियस है।
मार्च की शुरुआत से ही महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भी तापमान आंखें दिखा रहा है। हीट वेव की वजह से शरीर में तनाव आ सकता है और व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। ऐसे में गर्मी के शिकार मरीजों के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में अलग से कमरा बनाया गया है। इससे संबंधित सभी दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। पांच बेड के इस कमरे में कूलर की भी व्यवस्था की गई है। हिंगोली में तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच चुका है। दोपहर 12 बजे ले आसपास की तीव्रता काफी होती है। मई महीने में तापमान के 43 से 44 डिग्री तक जाने के आसार हैं।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


