ठाणे : एक आवासीय इमारत में बिजली के मीटर वाले कक्ष में आग लग गई ,जिससे 28 मीटर जल कर खाक हो गए। निकाय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम में बताया कि कलवा इलाके में स्थित एस पी सोसाइटी के भूतल में मीटर कक्ष में आग शनिवार रात 11.15 बजे लगी ।
उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकलकर्मी, बिजली विभाग के कर्मी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने के बाद इमारत में रहने वाले कम से कम 35 लोग छत पर आ गए और वहीं फंस गए। कदम ने बताया कि बाद में इन लोगों को अग्निशमन दल के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
अधिकारी ने बताया, ” आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बिजली के 28 मीटर जल कर खाक हो गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


