मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16 हज़ार 620 नए मामले सामने आए जो कि इस साल एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा नए मामले हैं. राज्य में नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23 लाख 14 हज़ार 413 तक पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोरोना के 50 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 52 हज़ार 861 हो गई.
राज्य में पिछले दो दिन से 15 हज़ार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे और रविवार को यह आंकड़ा 16,000 के पार चला गया. विभाग के मुताबिक, राज्य में 8 हज़ार 861 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 21 लाख 34 हज़ार 72 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में स्वस्थ होने की दर 92.21 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 2.28 फीसदी है.
विभाग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल 1 लाख 26 हज़ार 231 मरीजों का इलाज चल रहा है. रविवार को 1 लाख 8 हज़ार 381 नमूनों की जांच की गई. सामने आए नए मामलों में मुंबई के 1963 मामले, पुणे के 1780, औरंगाबाद के 752, नांदेड़ के 351, पिंपरी-चिंचवाड के 806, अमरावती के 209 और नागपुर के 1,979 मामले शामिल हैं.
वहीं, महाराष्ट्र में शनिवार को 1156 केंद्रों पर 1.29 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद 13 मार्च तक राज्य के कुल 28 लाख 19 हज़ार 888 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है.
उधर, गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 810 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,78,207 तक पहुंच गई. एक अधिकारी ने बताया कि इसी अवधि में दो मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,424 हो गई. वहीं, 586 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब तक 2,69,361 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. गुजरात में फिलहाल 4,422 मरीज उपचाराधीन हैं.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


