नासिक : महाराष्ट्र के नासिक जिले से जो रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, उसने ‘दृश्यम’ और ‘रात अकेली है’ जैसी थ्रिलर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां एक पत्नी ने न सिर्फ अपने पति की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी, बल्कि शव को ठिकाने लगाने की बेहद सोची-समझी योजना भी बनाई और पूरे गांव और परिवार को दो महीने तक अंधेरे में रखा। यह दिल दहला देने वाली घटना सुरगाणा तहसील के मालगोंडा गांव की है, जहां रहने वाली प्रभा ठाकरे ने 14 अप्रैल को अपने पति यशवंत ठाकरे की कुल्हाड़ी से वार कर उस समय हत्या कर दी, जब वह गहरी नींद में सो रहे थे।
हत्या के तुरंत बाद प्रभा ने घर के बाहर नाले के पास गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया और इसके बाद परिवार और समाज को झूठ के जाल में उलझाकर सच्चाई से दूर रखा। यशवंत के माता-पिता ने जब अपने बेटे के बारे में जानकारी मांगी तो प्रभा ने जवाब दिया, ‘वह गुजरात में काम करने गया है।’ लेकिन जब उन्होंने यशवंत के दोस्तों और रिश्तेदारों से जानकारी जुटानी शुरू की और कोई सुराग नहीं मिला तो उनका शक सच में बदल गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।जब पुलिस ने जांच के दौरान प्रभा से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पहले तो सब कुछ नकार दिया। लेकिन जब पुलिस ने उसे इलाके का नक्शा, मोबाइल लोकेशन और आस-पास की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी, तो प्रभा टूट गई और उसने कबूल किया- “हां, मैंने ही उसे मारा है… मैं रोज-रोज की मारपीट और यातना से तंग आ चुकी थी।”





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 1


