नागपुर : धमना में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां के एक एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में धमाका होने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक नागपुर के पुलिस आयुक्त रविंदर सिंगल ने बताया कि धमना में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका होने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए हैं. टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविंदर सिंघल का कहना है, ‘मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं. हमारी जांच जारी है. हमारी टीम, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, कार्रवाई की जा रही है.’ रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट शहर से लगभग 25 किमी दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ.
मैनेजर और मालिक हुए फरार
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है, उन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट अपराह्न लगभग एक बजे उस समय हुआ जब श्रमिक विस्फोटक सामग्री पैक कर रहे थे. इस बीच, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख भी घटना स्थल पर मौजूद हैं. एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा कि यूनिट के मैनेजर और मालिक फरार हैं. उन्होंने कहा, ‘विस्फोट की यह घटना धमना गांव के पास एक विस्फोटक इकाई में हुई. घटना दोपहर में हुई. इकाई के प्रबंधक और मालिक फरार हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है… एक टीम विस्फोटक विभाग यहां है और आगे की जांच चल रही है.
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘यह खबर बहुत दुखद है कि नागपुर के हिंगना MIDC इलाके में चामुंडा एक्सप्लोसिव कंपनी में हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 3 लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए दांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैं जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नर के संपर्क में हूं और जिला प्रशासन की ओर से सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है. पुलिस कमिश्नर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया है. मैं मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी.’





Users Today : 30
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 416
Users Last 30 days : 893
Users This Month : 377
Users This Year : 9327
Total Users : 70534
Views Today : 37
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 576
Views Last 30 days : 1162
Views This Month : 521
Views This Year : 10558
Total views : 106581
Who's Online : 2


