मुंबई: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने रामनवमी के मौके पर शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा बजाने की घोषणा की है। पिछले दिनों राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो मस्जिदों के सामने तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाएंगे।
मुंबई स्थित शिवसेना मुख्यालय के सामने एमएनएस कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर लगाए है। इसी के साथ वहां रामनवमी के पोस्टर भी लगाए गए हैं। एमएनएस ने आज लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात है।
लाउडस्पीकर से अजान के मुद्दे पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने पिछले दिनों कहा था कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने भी नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अजान करते समय लाउडस्पीकर डेसिबल का स्तर कितना होना चाहिए।
गौरतलब है कि 2 अप्रैल को मुंबई के दादर में शिवाजी पार्क के अपने भाषण में राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरवाए गए तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे।
इसकी शुरुआत मुंबई के घाटकोपर इलाके से हुई फिर नासिक में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा बजाने की शुरुआत की। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 86
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 38
Users This Year : 2820
Total Users : 64027
Views Today : 2
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 99
Views Last 30 days : 385
Views This Month : 44
Views This Year : 3359
Total views : 99382
Who's Online : 1


