Home Maharashtra मराठा आंदोलन के दौरानदिल का दौरा पड़ा; आंदोलक की हुई मौत

मराठा आंदोलन के दौरानदिल का दौरा पड़ा; आंदोलक की हुई मौत

13
0

मुंबई : आजाद मैदान में चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक और कार्यकर्ता की मौत हो गई है। लातूर जिले के अहमदपुर तालुका के टाकलगांव निवासी विजय घोगरे नामक युवक को आंदोलन में शामिल रहते हुए दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत जे.जे.अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आंदोलनकारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। राजधानी मुंबई में मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में मराठा समाज का आरक्षण आंदोलन जारी है।

जरांगे पाटिल ने स्पष्ट किया है कि मराठा समाज को ओबीसी वर्ग से आरक्षण मिलने तक यह आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। इससे पहले भी जुन्नर के पास एक मराठा आंदोलनकारी सतीश देशमुख की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।