Home Crime एक ही दिन में दो लोगों की हत्या

एक ही दिन में दो लोगों की हत्या

30
0

मुंबई : मुंबई के अलग-अलग इलाकों में एक ही दिन में दो लोगों की हत्या हुई है। इस घटना ने मुंबई को झकझोर कर रख दिया है। मुंबई के एंटोप हिल इलाके में एक युवक की हत्या हुई। यह भी पता चला है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जलाने का प्रयास किया था।
इस घटना से हड़कंप मच गया है। दूसरी हत्या लालबाग में हुई । लालबाग के चिवड़ा गली में एक युवक की हत्या कर दी गई। बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी । मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कालाचौकी पुलिस ने बड़े भाई अशोक भरुगड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।