मुंबई. महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई स्थित एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल ने ऑनलाइन धोखादड़ी में गंवाए 82.55 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किया है। यह रुपये स्कूल मैन ऑफ द मिडल आनलाइन हमले में गंवाए थे। मैन इन द मिडल (एमआईटीएम) हमला वह है जिसमें हमलावर गुप्त रूप से दो पक्षों के बीच संदेश को रोकता है और दोनों पक्षों क बीच संदेशों का प्रसार करता है।
यह ऑनलाइन धोखाधड़ी 23 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक चला, जब स्कूल ने कैफेटेरिया खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू की। स्कूल ने एक यूएई स्थित फर्म को कॉन्ट्रैक्ट दिया था। एक अज्ञात व्यक्ति ने ऐसी ही आईडी बनाकर यूएस आधारित बैंक का विवरण प्रदान किया। यूएस आधारित फर्म की तरफ से भेजे गए मेल को देखते हुए स्कूल ने उन्हें 87.26 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में स्कूल को इसमें कुछ गड़बड़ी का अनुभव हुआ। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
नवी मुंबई में महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार
नवी मुंबई में एक महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन दो में से एक को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल दूसरे की तलाश जारी है। महिला ने शिकायत में बताया कि दुष्कर्म दो साल पहले हुआ। महिला ने बताया कि वह आरोपी विजय चौधरी उर्फ विरजीभाई महियाल और सद्दाम से जून 2022 में तुर्भे क्षेत्र के एक होटल में मिली थी।
महिला ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसके ड्रिंक में कुछ मिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने बताया कि महियाल को गुजरात के बनासकांठा जिले से गिरफ्तार किया गया है, जबकि सद्दाम की तलाश जारी है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 720
Users This Month : 241
Users This Year : 11262
Total Users : 72469
Views Today : 7
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 871
Views This Month : 304
Views This Year : 12937
Total views : 108960
Who's Online : 0


