ठाणे : ठाणे शहर में एक घटनाक्रम में सास-ससुर से अलग रहने की पत्नी की जिद के चलते मानसिक परेशान पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी पर झूल गया। श्रीनगर पुलिस ने पति आकाश के खिलाफ हत्या और खुदकुशी का मामला दर्ज किया है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।
वागले इस्टेट स्थित एक पेस्ट कंट्रोल कंपनी में कार्यरत और इंदिरा नगर परिसर में रहने वाले आकाश समुखराव (29 ) ने साथ में काम करने वाली अश्विनी (20) से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ दिन तक सब ठीक ठाक चला। लेकिन बाद में अश्विनी की उसके सास और ससुर से आए दिन झगड़े होने लगे थे। ऐसे में अश्विनी ने पति से सास-ससुर से अलग दूसरा घर लेकर रहने की जिद की थी। इसके चलते पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था।
घर छोटा होने के चलते रात को पति-पत्नी कुछ दूर स्थित एक रिश्तेदार के घर में सोने जाते थे। मंगलवार की रात दोनों सोने गए तो अश्विनी का पति आकाश के साथ घर लेने की बात पर फिर झगड़ा हुआ। दूसरे दिन सुबह दस बजे तक घर के भीतर हलचल न होता देख उनके रिश्तेदार और पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन लोगों ने घर के पीछे की एक खिड़की से भीतर देखा तो आकाश का शव लटका हुआ था। उसके बाद घर की छत पर लगे पतरे को हटा पड़ोस के लोग भीतर दाखिल हुए तो भीतर अश्विनी का शव खून में लथपथ पड़ा मिला। शव के करीब लोहे का हथौड़ा पड़ा था।
पुलिस के अनुसार, आकाश ने पहले हथौड़े से पत्नी के सिर पर वार कर उसकी हत्या की और फिर साड़ी को फांसी का फंदा बना उस पर लटक गया था। डीसीपी विनय राठौड़, एसीपी जयंत बजबले, सीनियर पीआई विजय शिंदे ने घटनास्थल का मुआयना किया, मामले में आगे की जांच जारी है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


