मुंबई : उबर की “लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स” की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई अब देश की सबसे भूलक्कड़ शहर बन गई है। पिछले दो सालों से ये टाइटल दिल्ली के नाम था, लेकिन इस बार मुंबई वालों ने आगे निकल गए हैं। यानी अब सबसे ज्यादा चीजें अगर कोई उबर कैब में भूलता है, तो वो मुंबई के लोग हैं।
उबर की ओर से क्या कहा गया?
उबर इंडिया साउथ एशिया के डायरेक्टर, शिव शैलेन्द्रन ने कहा, “हम सभी उस पल से गुजरे हैं, जब अचानक याद आता है कि कोई जरूरी चीज कैब में छूट गई। हमारी कोशिश है कि एप के जरिए लोग आसानी से अपनी चीजें वापस पा सकें। हम अपने राइडर्स के भरोसे की सराहना करते हैं।”
क्या-क्या छूट जाता है कैब में?
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लोग कैब में कौन-कौन सी चीजें भूल जाते हैं। यकीन मानिए, 25 किलो देशी घी का डिब्बा, शादी की साड़ी, गोल्ड बिस्किट, और यहां तक कि बालों का विग तक कैब में छूट चुका है। ये सुनकर मन में यही सवाल आता है, आखिर कैब में लोग क्या कर रहे थे?
इसके अलावा, रोजमर्रा की चीजें जैसे मोबाइल फोन, ईयरफोन, बैकपैक और पासपोर्ट भी आमतौर पर छूटते हैं। मोबाइल ब्रांड की बात करें तो सैमसंग सबसे ज्यादा छूटने वाला फोन है, उसके बाद एपल और फिर वनप्लस का नंबर आता है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


