मुंबई: महानगर में ज्यूं-ज्यूं गर्मी बढ़ रही है, बाहर का खानपान बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों में गैस्ट्रो (पेट से संबंधित) की समस्या बढ़ रही है। ओपीडी में परिजन बच्चों को दस्त होने और उल्टी आने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। पिछले दो सप्ताह से मुंबई के कुछ अस्पतालों की पीडियाट्रिक ओपीडी में गैस्ट्रो से प्रभावित बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ली स्थित बच्चों के विशेष अस्पताल एनएच एसआरसीसी में मार्च के अंत से ही गैस्ट्रो की शिकायत लेकर आनेवालों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। अस्पताल की कंसल्टेंट पेडियाट्रिशियन डॉ. नेहल शाह ने बताया कि बच्चों में गैस्ट्रो के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। उनमें दस्त, उल्टी और पेट दर्द जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं, जो चिंताजनक हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 20 से 30 मामले सामने आ रहे हैं। ये बीमारियां गर्मी की वजह से बढ़ रही हैं। अस्वच्छता, दूषित खानपान, और वायरल संक्रमण इस वृद्धि में योगदान कर रहे हैं।
दक्षिण मुंबई के निजी अस्पतालों में कंसल्टेंट पीडियाट्रिक डॉ. फजल नबी ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से गैस्ट्रो की समस्या से प्रभावित होनेवालों की ओपीडी में संख्या बढ़ी है। अस्पताल की ओपीडी में 30 से 35 मरीजों में से 10 बच्चों में गैस्ट्रो की समस्या रहती है।
4 से 5 दिन में रिकवरी
हीरानंदानी अस्पताल के पेडियाट्रिशियन डॉ. संजीव आहूजा ने बताया कि बच्चों को रिकवरी के लिए 4 से 5 दिन का समय लग जाता है। कुछ बच्चों को सप्ताह भर भी लगता है। हालांकि राहत की बात यह है कि हॉस्पिटल में एडमिट होनेवालों की संख्या न के बराबर है। होली के बाद से ही गैस्ट्रो की समस्या बढ़ी है, रोजाना ओपीडी में 15 केसेस गैस्ट्रो के होते हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 121
Users Last 30 days : 718
Users This Month : 239
Users This Year : 11260
Total Users : 72467
Views Today : 5
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 142
Views Last 30 days : 869
Views This Month : 302
Views This Year : 12935
Total views : 108958
Who's Online : 0


