Home Maharashtra वोटिंग से पहले कांग्रेस के लिए नई मुश्किल; सीट शेयरिंग पर कांग्रेस...

वोटिंग से पहले कांग्रेस के लिए नई मुश्किल; सीट शेयरिंग पर कांग्रेस में ठनी

6
0

मुम्बई: लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है क्योंकि इस बार टिकट बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस और मुम्बई कांग्रेस के बीच ठन गई है और इस मामले में मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने हाईकमान से महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की शिकायत की है.

नाना पटोले पर मुम्बई में लोक सभा सीटों के बंटवारे पर मुम्बई कांग्रेस इकाई से चर्चा नहीं करने का आरोप है. कांग्रेस को मुम्बई में तीन सीटें मिलने की उम्मीद थी और खुद वर्षा गायकवाड दक्षिण मध्य मुम्बई से चुनाव लड़ना चाहती थीं.