Home Crime 3 किलो चरस के साथ 2 गिरफ्तार

3 किलो चरस के साथ 2 गिरफ्तार

34
0

मुंबई. मालाड पूर्व स्थित दिंडोसी पुलिस ने लगभग 3 किलो चरस के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
ये आरोपी बिहार से चरस बेचने मुंबई आये थे। दिंडोसी पुलिस को सूचना मिली कि 2 आरोपी चरस बेचने के लिए गोरेगांव पूर्व शिवशाही मोकले मैदान में आने वाले हैं। पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी गौरव प्रसाद (19), कृष्णकुमार पंडित (26) दोनो बिहार के रहने वाले हैं। इनके पास से 3 किलो चरस बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ से ज्यादा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से इस बात की जानकारी लगा रही है कि वे किन लोगों को मुंबई में चरस बेचने आये थे और कितने लोग इस गैंग में शामिल है.