मुंबई : गणपति उत्सव और मराठा आरक्षण आंदोलन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। मुंबई पुलिस के लोकल आर्म्स विभाग में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। पुलिस बल पर बढ़ते दबाव और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया गया है। मुंबई पुलिस के सशस्त्र बल नायगांव (लोकल आर्म्स डिवीजन) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर यह जानकारी दी गई है। आदेश में साफ कहा गया है कि जो पुलिसकर्मी चिकित्सीय अवकाश, अर्जित अवकाश, साधारण अवकाश या किसी भी कारण से गैरहाजिर हैं, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं।
हालातों को देखते हुए छुट्टियां हुई रद्द
राज्यभर में गणपति उत्सव की धूम के साथ-साथ मराठा आरक्षण आंदोलन भी तेज होता जा रहा है। हजारों की संख्या में मराठा समाज के लोग मुंबई की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में महानगर में कानून और व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस हालात को देखते हुए पुलिस बल पर भारी दबाव बढ़ गया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पहले से ही लंबे समय तक काम कर रहे हैं और अब अतिरिक्त भीड़, रैलियों और जुलूसों के कारण पुलिस की संख्या बढ़ाना आवश्यक है, इसीलिए वरिष्ठ अधिकारियों ने फैसला लिया है कि फिलहाल किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस विभाग के अनुसार, यह आदेश तब तक प्रभावी रहेगा जब तक गणेशोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न नहीं हो जाता और मराठा आंदोलन से जुड़ी स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। आदेश में कहा गया है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, और जरूरत पड़ने पर और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान भारी संख्या में लोग सार्वजनिक पंडालों और झांकियों में शामिल होते हैं। इसके साथ ही मराठा आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलनों के कारण बड़े प्रदर्शन और सभाएं भी हो रही हैं। मुंबई पुलिस ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मियों से संपर्क कर उन्हें शीघ्र ड्यूटी पर बुलाएं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहे।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


