मुंबई: मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित मरोल कृष्णा नगर इलाके में दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक गैंग ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। 8 से 10 लोगों के गैंग ने महिला को जमीन पर गिराकर डंडे से बेरहमी से पिटाई की। जब महिला का पति उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी जमकर पीटा। इस हमले में पति-पत्नी और उनकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जोगेश्वरी स्थित बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दीपावली के मौके पर अंधेरी पूर्व के मरोल कृष्णा नगर इलाके में गुप्ता परिवार की छोटी बच्ची गली में खाली जगह पर पटाखे फोड़ रही थी। इसी दौरान बादल गोस्वामी और उसकी गैंग ने पटाखे फोड़ने का विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने गुप्ता परिवार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि बादल गोस्वामी और अन्य लोगों ने मिलकर गुप्ता परिवार पर हमला कर दिया। 8 से 10 लोगों ने महिला को जमीन पर गिराकर डंडे से बेरहमी से पीटा। पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उस पर भी हमला कर दिया। इस मारपीट में दंपति के साथ उनकी बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस मामले में मुंबई की एमआईडीसी पुलिस ने 8 से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गैंग के कथित सरगना बादल गोस्वामी के साथ धर्मेंद्र राजभर, जितेंद्र राजभर और श्याम नारायण गुप्ता को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले मुंबई के विलेपार्ले में दीपावली की रात को पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को हिरासत में लिया था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे विलेपार्ले पश्चिम के वी.एम. रोड स्थित सानिध्य बिल्डिंग के सामने एचडीएफसी बैंक के पास फुटपाथ पर यह घटना हुई थी।





Users Today : 1
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 117
Users Last 30 days : 714
Users This Month : 235
Users This Year : 11256
Total Users : 72463
Views Today : 1
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 138
Views Last 30 days : 865
Views This Month : 298
Views This Year : 12931
Total views : 108954
Who's Online : 0


