मुंबई : मुंबईकरों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है, क्योंकि आगामी 2 और 3 दिसंबर को मुंबई शहर के कुछ इलाकों में पानी नहीं आएगा। यह जानकारी बीएमसी प्रशासन की तरफ से दी गई है। मुंबई के जी साउथ और जी नॉर्थ वार्ड के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पानी नहीं आएगा। गावड़े चौक के पास सेनापति सेनापति बापट मार्ग पर एक ब्रिटिश कालीन पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम किया जाना है। जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति बताए गए दिनों पर बाधित रहेगी।
बीएमसी के अनुसार आगामी 2 दिसंबर से पाइप लाइन दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया जाएगा। यह काम सुबह 8 बजे शुरू होकर 3 दिसंबर को दोपहर तक पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी उनके नाम इस प्रकार हैं
पहला – जी साउथ इलाका जिसमें डीलाइल रोड, एन एम जोशी मार्ग, बीडीडी चॉल, जनता वसाहत और आदर्श नगर एलिफिंस्टन में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी या फिर पानी का प्रेशर कम रहेगा।
दूसरा- जी नार्थ इलाका जिसमें एलिफिंस्टन, काकासाहेब गाडगिल मार्ग, सेनापति बापट मार्ग, गोखले रोड, वीर सावरकर रोड,एल जे रोड, सयानी रोड, भवानी शंकर रोड, सेना भवन परिसर, मोरी रोड, एच कटारिया रोड, कपड़ा बाजार(कापड़ बाजार), माहिम वेस्ट, माटुंगा वेस्ट और दादर वेस्ट में पानी नहीं आएगा।
बीडीडी चॉल, एन एम जोशी मार्ग, सखाराम बाल पवार रोड, महादेव पालव रोड, इन जगहों पर पानी नहीं आएगा। जबकि जी साउथ इलाके के सात रास्ता और धोबी घाट परिसर में पानी का दबाव कम रहेगा।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


