मुंबई, नगर जिला अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में लगी आग की घटना पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शोक जताया है। इस मामले की गहन जांच कर लापरवाही बरतनेवालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
आग की घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने पालकमंत्री हसन मुश्रीफ और मुख्य सचिव से इस घटना को लेकर बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिया कि इस बात का पूरा ख्याल रखा जाए कि उपचार करा रहे मरीजों को कोई समस्या न आए। उन्होंने इस घटना की गहन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया है।
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना में मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि यह घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण और वेदनादायक है। मुख्यमंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जानेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को इस तरह की दुर्घटना फिर न हों, इसके लिए आवश्यक उपाय योजना बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। जिला पालकमंत्री हसन मुश्रीफ और जिलाधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अस्पताल में अन्य मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल का ध्यान रखा गया है।
नगर जिला अस्पताल में लगी आग की घटना में ११ मरीजों की मृत्यु हुई है। इस हादसे में मृतकों के परिजनों को ५-५ लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा महाराष्ट्र सरकार ने की है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने घटना पर शोक जताते हुए बताया कि अतिरिक्त आयुक्त को घटना की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अस्पताल का फायर ऑडिट कराया गया था। इसके बाद भी आग वैâसे लगी? यह जांच के बाद ही सामने आएगा। इस घटना की जानकारी मिलते उन्होंने जिलाधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक और अस्पताल के सीविल सर्जन से जानकारी हासिल की।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


