मुंबई, क्रूज ड्रग्स मामले के जांच अधिकारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को जोर का झटका धीरे से लगा है। आर्यन खान सहित ६ मामलों से समीर वानखेड़े को हटा दिया गया है। अब आगे की जांच आईपीएस पुलिस अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम करेगी। संजय सिंह ने शनिवार को मुंबई कार्यालय में पदभार संभाल लिया है।
तीन अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने क्रूज ड्रग्स पार्टी में गिरफ्तार किया गया था। २७ दिन जेल में बिताने के बाद आर्यन खान को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े काफी चर्चित हुए थे परंतु ड्रग्स मामले में एक स्वतंत्र गवाह ने एनसीबी की पोल खोल दी। स्वतंत्र गवाह ने आर्यन की रिहाई को लेकर १८ करोड़ रुपए फिरौती का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद एनसीबी के आलाधिकारियों ने आर्यन खान सहित छ: हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले की जांच से हटा दिया है।
संजय सिंह १९९६ बैच के ओडिशा वैâडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। संजय सिंह ने कई प्रमुख पदों पर रहते हुए अहम जिम्मेदारी संभाली है। अब आर्यन खान, नवाब मलिक के दामाद समीर खान, अभिनेता अरमान कोहली, मुंब्रा एमडी ड्रग्स और जोगेश्वरी में मिले एक किलो चरस सहित डोंगरी एमडी ड्रग्स मामले की जांच अब एसआईटी टीम करेगी।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


