Home Crime मास्क लगाओ वर्ना लादे जाएंगे कड़े प्रतिबंध! – अजीत पवार

मास्क लगाओ वर्ना लादे जाएंगे कड़े प्रतिबंध! – अजीत पवार

40
0

मुंबई, महाराष्ट्र में जिस प्रकार से कोरोना बढ़ रहा है, उसको देखते हुए राज्य की जनता को मास्क लगाना चाहिए, वर्ना मजबूरन सरकार को सभी कड़े प्रतिबंध लादने पड़ जाएंगे। ऐसी चेतावनी उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कल पुणे में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन अवसर पर दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रकोप में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे तक आ गए हैं। इसके बावजूद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। अगर समय रहते आम जनता सतर्कता नहीं बरतती है और कोरोना इसी प्रकार बढ़ता रहा तो सरकार प्रतिबंध लगाने में जरा भी विलंब नहीं करेगी, ऐसा अजीत पवार ने स्पष्ट किया।
कोरोना की तीनों लहर का जनता को अनुभव है। वर्तमान में बढ़ रहा कोरोना चिंता का विषय है। इसलिए कोरोना की बढ़ती संख्या पर राज्य सरकार की सभी यंत्रणाओं का ध्यान लगा हुआ है, ऐसा भी अजीत पवार ने इस मौके पर कहा। बता दें कि राज्य में कोरोना के मामले इस समय बढ़ते ही जा रहे हैं। रोगियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बनी हुई है। अगर इसी तरह रोगियों की संख्या बढ़ती रही तो सरकार को कड़े निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बता दें कि कोरोना की बढ़ती संख्या पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कोरोना के संदर्भ में गत गुरुवार को टास्क फोर्स की बैठक लेकर मामले की समीक्षा की थी। इसके साथ ही उन्होंने टास्क फोर्स को आवश्यक निर्देश भी दिए थे।