Home Crime नालासोपारा में भीषण सड़क हादसा; बस ने युवक को कुचला, चालक फरार

नालासोपारा में भीषण सड़क हादसा; बस ने युवक को कुचला, चालक फरार

12
0

नालासोपारा : नालासोपारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक नीरज कुमार जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 7:30 बजे बिलालपाड़ा नाका पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक बिलालपाड़ा तालाब से मुख्य सड़क की ओर आ रहा था, तभी सोपारा फाटा से नालासोपारा स्टेशन जा रही बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज की जान चली गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस ने बस जब्त की, आरोपी की तलाश जारी हादसे की जानकारी मिलते ही पेल्हार पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को खुलवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।