Home Maharashtra महाराष्ट्र में मृत व्यक्ति के परिवार को पुलिस ने टैटू की मदद...

महाराष्ट्र में मृत व्यक्ति के परिवार को पुलिस ने टैटू की मदद से खोजा

52
0

ठाणे : महाराष्ट्र में दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति के हाथ पर बने टैटू के जरिए पुलिस ने उसके परिवार का पता लगाने में सफल रही। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि ठाणे जिले के डोंबिविली शहर में रेलवे एक्सीडेंट में एक की मौत हुई था और उसके हाथ पर बने टैटू से पुलिस को उस व्यक्ति के परिवार का पता लगाने में मदद मिली। डोंबिवली रेलवे पुलिस के अधिकारी संतोष पवार ने कहा कि डोंबिविलि रेलवे पुलिस ने 12 अप्रैल को खरबोन और कामां स्टेशनों के बीच 30 साल की उम्र के आसपास के एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान उन्हें पीड़ित के हाथ पर केपी लिखा हुआ हार्ट शेप का टैटू मिला।