मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और संजय राउत वाराणसी पहुंचे थे. यहां उन्होंने बीजेपी की योगी सरकार को हाथरस मामले पर जमकर आड़े हाथों लिया. इसके अलावा उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को दो टूक जवाब दे दिया. संजय राउत ने कहा कि पार्टी छोड़कर गए किसी भी साथी को नहीं लेंगे. इस दौरान उन्होंने ये भी दावा किया कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) की जीत होगी. बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद देश के कई राज्यों में अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं.
महाराष्ट्र की अगर हम बात करें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर हैं. इसी साल यहां विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बार महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था. एमवीए ने राज्य की 48 सीटों में से 30 सीटों पर जीत हासिल की थी. उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना (यूबीटी) को 9 सीटों पर जीत मिली थी.
इससे पहले भी संजय राउत ने हाथरस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि भगदड़ की वजह से इतनी बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, अब इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? शिवसेना (यूबीटी) नेता हाथरस मामले को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ भी जोड़ा था.
उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी मंदिरों में जाते हैं, बलि चढ़ाते हैं, जिसके बाद लोग उन्हें भारी संख्या में फॉलो करते हैं. अब अगर ऐसी परिस्थिति में अगर भगदड़ मचती है, तो यकीन मानिए इसके लिए हम सभी लोग जिम्मेदार होंगे.”





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


