Home Crime १ करोड़ की विदेशी शराब जब्त

१ करोड़ की विदेशी शराब जब्त

40
0

मुंबई, काजू के छिलके की आड़ में विदेशी शराब की तस्करी करनेवाले दो तस्करों को महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने गिरफ्तार किया है। गोवा निर्मित इस शराब को महाराष्ट्र में दो जनाब ट्रक से लेकर आ रहे थे। आबकारी विभाग के अधिकारी उस वक्त भौंचक्के हो गए, जब काजू के छिलके से भरी गोनी में करोड़ों रुपए की शराब बरामद की गई।
महाराष्ट्र आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गोवा की तरफ से मुंबई आ रहे एक ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब लदी है। ऐसे में विभाग ने पनवेल-सायन मार्ग स्थित रोड़पाली सड़क पर एक ट्रक को रोककर संदेह के आधार पर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में रॉयल ब्लू के १,२९० बॉक्स विदेशी शराब पाई गई। इसकी कीमत एक करोड़ ८ लाख १८ हजार रुपए आंकी गई है, जबकि मध्यप्रदेश के देवास में रहनेवाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी गोवा से शराब लेकर चले थे और मुंबई में डिलिवरी करनेवाले थे। इस संबंध में आबकारी विभाग की उषा वर्मा ने बताया कि एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई शराब की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा है। पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।