मुंबई, मनपा की नजर किन्नरों की हेल्थ पर है। इसके लिए अब उनके स्वास्थ्य की जांच कर रोगों के प्रति किन्नर समुदाय में जागरुकता पैâलाई जाएगी। इसके लिए मनपा किन्नरों के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य कार्यशाला और शिविर आयोजित करेगी। इस शिविर में उनके समुदाय में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की व्यापकता का पता लगाया जाएगा। यह शिविर २४ नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जहां गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच के लिए रक्त के नमूने लिए जाएंगे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ट्रांसजेंडरों को बेहतर जीवन शैली की आवश्यकता के बारे में भी परामर्श देंगे।
मनपा स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। क्योंकि समुदाय में जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होगी, उनमें कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अधिक होगा। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मनपा की तरफ से गैर संचारी रोगों से संबंधित जागरूकता पैदा करने के लिए कई पहल की गई हैं। इसके लिए कई स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक मौतों और विकलांगों के उच्च अनुपात के लिए एनसीडी जिम्मेदार है। मनपा अस्पताल के एक चिकित्सक के मुताबिक इन शिविरों से हमें पता चलेगा कि ट्रांसजेंडर समुदाय में कितने लोगों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


