Home Crime सेकेंड क्लास का टिकट एसी लोकल में मान्य नहीं

सेकेंड क्लास का टिकट एसी लोकल में मान्य नहीं

53
0

मुंबई, पश्चिम रेलवे मंडे से एसी लोकल की सेवाओं में वृद्धि करने जा रही है। चर्चगेट से विरार के बीच एसी लोकल की ८ अतिरिक्त सेवाएं संचालित होंगी। हालांकि यहां पर अभी भी आम मुंबईकर जो सेकेंड क्लास का टिकट लेकर लोकल में सफर करता है उसे एसी लोकल में सफर करने की अनुमति अभी रेलवे ने नहीं दी है। पश्चिम रेलवे के अधिकारी के मुताबिक एसी लोकल में केवल वही यात्री सफर कर सकता है, जिसने एसी लोकल का टिकट निकाला हो। एसी लोकल में किराए का अंतर मान्य नहीं होगा। मंडे से एसी लोकल की ८ नई सेवाओं की शुरुआत के साथ ही एसी सेवाओं की कुल संख्या मौजूदा १२ से बढ़कर २० हो जाएगी। इन ८ सेवाओं में से ४ सेवाएं प्रत्येक अप और डाउन दिशाओं में हैं, इनमें से दो सेवाएं व्यस्त समय में होंगी और दोनों दिशाओं में एक-एक सेवाएं संचालित होंगी। दिन की पहली सेवा विरार से चर्चगेट के लिए सुबह ८.३३ बजे रवाना होगी। अंतिम सेवा चर्चगेट से रात ८.२७ बजे नालासोपारा के लिए रवाना होगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि एसी लोकल में सफर करने के लिए वही यात्री मान्य होगा, जिसने एसी लोकल का अधिकृत टिकट निकाला है। कोई भी यात्री सेकेंड क्लास या फिर फर्स्ट क्लास का टिकट निकालकर एसी लोकल में सफर करेगा तो उस पर नियम के अनुसार कार्रवाई होगी।