मुंबई । मनपा मानसून शुरू होने से पहले ही मुस्तैद हो गई है। दरअसल हर वर्ष मानसून में खतरनाक और जर्जर इमारतों के गिरने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में इस वर्ष मनपा ने कुल ३३७ जर्जर इमारतों को सूचीबद्ध किया है, जो बहुत ही घातक और जर्जर अवस्था में हैं। सबसे अधिक जर्जर इमारतें पश्चिमी उपनगर में १६३ हैं और पूर्वी उपनगर में १०४ जर्जर इमारतें हैं, जबकि सबसे कम शहरी इलाके में ७० इमारतें खतरनाक हैं। मनपा ने इन इमारतों में रहनेवालों से जल्द से जल्द इसे खाली करने की अपील की है।
मनपा हर साल मानसून से पहले मुंबईकरों को सुरक्षा के लिए एहतियातन विभिन्न कार्य और उपाय योजना करती है। इस वर्ष भी नालों से कीचड़ हटाने के अलावा मुंबई महानगर क्षेत्र में सड़क मरम्मत, निवासी और गैरनिवासी क्षेत्रों में जर्जर इमारतों का निरीक्षण भी किया। खतरनाक और जर्जर इमारतों की सूची भी जारी कर, यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की योजना पर काम शुरू है। कुछ दिनों पहले से ही यहां रहने वालों को स्थानांतरित करने का प्रयास मनपा की ओर से किया जा रहा है। इन जर्जर इमारतों की सूची सहित पूरी जानकारी मनपा के वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन की ओर से संजीव कुमार एवं उपायुक्त (अतिक्रमण उन्मूलन) चंदा जाधव की अगुवाई में यह सर्वेक्षण किया गया है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 839
Users This Month : 297
Users This Year : 9247
Total Users : 70454
Views Today : 8
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 484
Views Last 30 days : 1088
Views This Month : 411
Views This Year : 10448
Total views : 106471
Who's Online : 0


