Home Crime रियलिटी शो में नौकरी का लालच देकर महिला से दुष्कर्म

रियलिटी शो में नौकरी का लालच देकर महिला से दुष्कर्म

77
0

वसई : जिले में रियलिटी शो में नौकरी का लालच देकर एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने गुजरात की महिला से दुष्कर्म किया। बाहरी इलाके वसई निवासी आनंद सिंह ने सोमवार और मंगलवार को घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, तुलिंज पुलिस को दी गई शिकायत में सूरत की 26 वर्षीय महिला ने कहा कि सिंह ने यह कहते हुए मुंबई बुलाया कि वह उसे एक लोकप्रिय रियलिटी शो में काम दिलाएगा। जब वह मुंबई पहुंची तो आनंद उसे नालासोपारा में मोरे तलाओ के पास अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो सिंह ने महिला की पिटाई की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।