मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मुंबई में दो नई मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन किया. मुंबई मेट्रो की लाइन 2-ए और 7 महानगर के पश्चिम में अंधेरी और दहिसर को जोड़ती है. इस मौके पर उन्होंने केंद्र में भाजपा सरकार की आलोचना की. साथ ही उन्होंने बुलेट ट्रेन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने जीएसटी मुआवजे और राज्य की परियोजनाओं के लिए मंजूरी जैसे मुद्दों को लेकर भी भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘बुलेट ट्रेन नाम की एक परियोजना है और वे इस पर जोर दे रहे हैं. उन्होंने परियोजना के लिए बीकेसी में सबसे कीमती और महंगा प्लॉट लिया है, जहां हम एक फाइनेंशियल सेंटर बना रहे थे. ठीक है, लेकिन मुंबई और अहमदाबाद के बीच इस बुलेट ट्रेन का क्या फायदा? अगर आप महाराष्ट्र में पहली बुलेट ट्रेन चाहते थे, तो ये मुंबई और नागपुर के बीच होनी चाहिए, क्योंकि इससे राज्य को फायदा होता.’
‘मैं मेट्रो का श्रेय देने के लिए तैयार’
ठाकरे ने भाजपा का नाम लिये बिना कहा, ‘कुछ लोग हैं जो महसूस करते हैं कि मैं मेट्रो के लिए उनका श्रेय ले रहा हूं. मैं श्रेय देने के लिए तैयार हूं. अगर आप मुंबई से प्यार करते हैं, तो कांजुरमार्ग में मेट्रो-3 के लिए कार शेड बनाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को क्यों रोक दिया गया है? भारतीय रेलवे धारावी झुग्गियों के पुनर्विकास के लिए अपनी जमीन नहीं दे रहा है.’
मेट्रो प्रोजेक्ट की क्या है सच्चाई?
बता दें कि मुंबई, नागपुर और पुणे में चल रही मेट्रो रेल परियोजनाओं की घोषणा और शुरुआत 2014-19 के बीच हुई थी जब भाजपा और ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का गठबंधन सत्ता में था. 2019 के चुनावों के बाद, शिवसेना ने राज्य में नई सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया था.





Users Today : 22
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 408
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 369
Users This Year : 9319
Total Users : 70526
Views Today : 29
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 568
Views Last 30 days : 1154
Views This Month : 513
Views This Year : 10550
Total views : 106573
Who's Online : 6


